विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन भव्य चल समारोह आयोजित कर किया गया। यह उत्सव डोल ग्यारस के पावन दिन पर संपन्न हुआ, जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी संस्कृति और श्रद्धा का अद्भुत प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़े और बैंड की धुनों के साथ निकला यह चल समारोह हरिपुरा से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से गुजरा और आखिर में बाढ़ वाले गणेश घाट पर पहुंचा।
जब गणपति बप्पा की सवारी हरिपुरा से प्रारंभ होकर रामद्वारा, ओवरब्रिज, नीमताल चौराहा, स्टेशन रोड, माधवगंज, तिलकचौक, डंडापुरा, और स्वामी विवेकानंद चौराहा से होकर गुजरी तो शहरभर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। गणपति जी की इस भव्य यात्रा के दौरान स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने वरेधी नृत्य और ढोल-नगाड़ों पर अपनी प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
समारोह के दौरान शहर के धर्म प्रेमी बंधुओं ने अपने-अपने स्थानों पर गणपति जी की आरती कर उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ विदा किया। गणेश घाट पर विदिशा के विधायक मुकेश टंडन ने चल समारोह का विशेष स्वागत किया और गणपति बप्पा की आरती उतारी।
गणपति उत्सव के इस सफल आयोजन का श्रेय वात्सल्य विद्यालय की संचालक मंडल को जाता है, जिनमें देवना अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली और रुचिरा अरोरा शामिल हैं। उन्होंने उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी छात्र-छात्राओं, पालकगणों, शिक्षकों, पत्रकार बंधुओं, फोटोग्राफरों, और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सभी सहयोगियों की भूमिका की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे उत्सवों को और भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More