धार। इंसानियत की बेरहमी की इससे ज्यादा हद और क्या हो सकती है, जहां एक महिला को इतने लोग मिलकर लाठी डंडो से पीट रहे हैं, इंसान की इंसान पर इस तरह की बेरहमी शायद ही आपने कहीं देखी होगी, लेकिन वीडियो में जिस तहर से महिला पर कुछ लोग अपना कहर बरसा रहे है, यह काफी दिल दहला देने वाली घटना है।
दरअसल वीडियो मध्य प्रदेश के धार जिले का बताया जा रहा है जो कि पिछले कुछ दिनों से लगभग हर मोबाइल पर चल रहा है और इंसानियत की बेरहमी को देखकर लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो धार जिले के ननकीपुरा गांव का है जहां रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ मजूदरी करने गुजरात गई थे लेकिन वहां से महिला अपने पति को बताए बिना ही वापस आ पहुंची। लेकिन महिला के वापस आने पर ग्रामीणों की उसकी सुध लेने के बजाए उस पर अपना गुस्सा इस प्रकार उतारा की लाठी डंडे तक टूट गए, और महिला की चीखें पूरे इलाके में गूंजती रहीं और लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे।
जब इस मामले का संज्ञान धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने लिया तो पताल चला कि महिला को पीटने वालों में कनीराम, भूतिया, प्रताप और जतन नामक चार ग्रामीण शामिल हैं जो कि महिले के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी चारों ग्रामीणों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने का अश्वासन पुलिस अधीक्षक ने दिया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More