सिरोही। सरूपगंज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आंजना कलबी समाज के द्वारा दो दिवसीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आंजना कलबी समाज के रोई और भितरोट परगना के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता आयोजन करता स्वरूपगंज कस्बे के आंजना कलबी समाज के युवा द्वारा आयोजित की गई।
वालीबॉल प्रतियोगिता में समाज की 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता लगातार 25 साल से आयोजित की जा रही है। शारीरिक शिक्षक रामलाल पटेल के द्वारा जानकारी दी गई कि समाज में हर साल खेल के प्रति युवाओं में उत्साह और उमंग होने के कारण वॉलीबॉल प्रतियोगिता, क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सरूपगंज और धनारी के बीच खेला गया। जिसमें धनारी की टीम विजय रही और सरूपगंज की टीम उप विजय रही। इस मौके पर निर्णायक में रामलाल पटेल, गोविंद प्रजापत, अर्जुन पटेल, कैलाश चंद्र प्रजापत और समाज के युवाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More