भिण्ड जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का दिन कुछ जगहों पर काफी दहशत भरा रहा। जिले की लगभग 6 जगहों पर कहीं फायरिंग तो कही उपद्रव हुआ जिसके कारण क्षेत्र के मतदाता सहमे हुए दिखे। इनसभी के विपरीत अन्य मतदान केन्द्रों पर शांति पूर्वक मतदान सम्पन्न हुुआ। आपको बता दें कि मतदान शुरू होने के समय से ही पुलिस और प्रशासन ने पांच में से चार विधानसभाओं के प्रत्याशियों तथा संदिग्ध परिजनों व समर्थकों को नजरबंद कर दिया गया था। हालांकि कुछ जगहों पर ईवीएम मशीन देर से चालू होने के कारण मतदान प्रक्रिया कुछ समय के लिए टली रही जिसके कारण मतदातओं को भी कतार में खड़ होना पड़ा। जिले में मतदान की स्थित पर चम्बल रेंज डीआईजी सुधीर वी लाड से मीडिया ने बात की।
मतदान शुरू होने के बाद भिंड विधानसभा के बूथ क्रमांक 120 और 122 पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग करने की सूचना मिले जिसके बाद लहार विधानसभा क्षेत्र के रायपुरा गांव के बूथ क्रमांक 39 और 40 में ईवीएम मशीन तोड़ने तथा मौजूद कर्मचारियों के कागज फाड़ने के साथ ही तहसीलदार की गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली वहीं तीसरी घटना विधानसभा क्षेत्र के बाईपास पर घटित हुई जहां 131 से 134 पोलिंग क्रमांक पर स्कूटी सवार दो युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के उद्योग विभाग मतदान केंद्र से भी एक घटना सामने आई जहां 4 राउंड फायर किया गया था लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। इसके साथ ही अटेर विधानसभा क्षेत्र के रमा गांव में स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 109 में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक जो बड़ी घटना सामने आई वह मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के बूथ क्रमांक 218 से सामने आई। यहां पर एक पक्ष के लोगों ने वोट डालने आए युवकों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक के चेहरे पर गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में युवक को पहले जिला अस्पताल और से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। 371999 – जबकि एक युवक के पैर में गोली लगी जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसके अलावा भिंड विधानसभा क्षेत्र के अकोड़ा नगर पंचायत में स्थित शासकीय स्कूल के बाहर भी दो पक्षों में झड़प हुई थी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More