नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में एक महिला, दो वक्त की रोटी के लिए फूल माला बेचकर अपना गुजारा करने को मजबूर हैं। महिला मंजू बाई ने बताया कि उनके पति तथा बेटे की मौत हो चुकी है जिसके कारण गुजारा करने के लिए अब वह स्वयं फूल माला बेच कर पैसे कमती हैं। नागदा के गोवर्मेट कॉलोनी की रहने वाली मंजू बाई की इन दिनों बड़ी ही दयनीय स्थिति हैं, क्योंकि पति और बेटे की मौत होने के बाद अब मंजू बाई अपने पोते के लिए पैसे कमाकर उसका जीवन सुधारने में लगी हुईं है।
वैसे तो नगर पालिका की ओर से मंजू बाई को पेंशन मिलती है लेकिन पेंशन के 500 रूपयों से घर चलानामुश्किल हो गया तो मोहन फाउंडेसन द्वारा महिला की मदद करते हुए फूल माला बेचने का व्यापार शुरू किया जो कि शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक फूलमाला बेचती हैं।
महिला ने बताया कि जिस जगह रोड पर बैठकर वह व्यापार करती हैं वहां बारिश के समय काफी गंदगी होती है जबकि कई बार लोगों द्वारा उन्हे वहां से हटने के लिए भी कहा जाता है जिसके कारण उन्हे काफी परेशानी होती है। हालांकि महिला ने जिला प्रशासन से मदद् की गुहार लगाई है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More