सिंगरौली। वैढ़न कोतवाली थाना इलाके के पिपरा कुरंद निवासी मेघनाथ नामक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने तीन दिन के अंदर ही गुत्थी सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल मेघनाथ के भाई ने कोतवाली थाना पुलिस को गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद शव मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो प्रेमप्रसंग के चलते हत्या होने की बात सामने आई, वहीं मामले का पर्दाफाश सिंगरौली एसपी, वीरेंद्र सिंह ने किया।
सिंगरौली एसपी, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लावारिज हालत में शव मिला था। सिंदिग्ध व्यक्ति रामकुमार को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया गया था जिसने अपनी पत्नी तथा मेघनाथ के बीच अवैध संबंध होने की बात की, जबकि पत्नी के साथ मिलकर हत्या करने जबकि साले के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की बात को कबूला। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More