Umariya

पाली में परेशानी का सबब बना रेलवे अंडरब्रिज

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में बीते वर्ष रेलवे विभाग द्वारा बनाया गया अंडरब्रिज मार्ग अब आमजन की परेशानी का सबब बन गया है और बारिश के दिनों में लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है। हम आपको बता दे कि रेलवे द्वारा दो अंडरब्रिज निर्माण किए गए है जिनमे बरसात का पानी भरा रहता है जिससे पैदल व वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी होती है लेकिन इस ओर न तो जनप्रतिनिधि का ध्यान है और ना ही प्रशासन का।

  • रेलवे द्वारा बनवाए गए हैं दो अंडरब्रिज
  • अंडरब्रिज में भरा रहता है बारिश का पानी
  • करीब 25 ग्रामीण क्षेत्र के लोग करते हैं आवागमन
  • नगर के मार्ग से भी जुड़ा है अंडरब्रिज मार्ग

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी की गई लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नही हुई जिससे समस्या बढ़ती ही जा रही है। गौरतलब है कि इन दोनों ब्रिज से करीब 25 ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर के 4 वार्ड के रहवासी आवागमन करते है, साथ ही बाजार के मुख्य मार्ग को जोड़ने का भी यह दो साधन है।

इस संबंध में कांग्रेस नेता रवि मिश्रा, व्यापारी संघ अध्यक्ष विमल अग्रवाल सहित समाजसेवी राजा दास ने स्थानीय जिम्मेदारों सहित रेलवे प्रशासन को अवगत कराया दिया है लेकिन समस्या जस की तस है। अब देखना लाजिमी होगा कि जिम्मेदार विभाग इस ओर कब तक सार्थक पहल करते हुए समस्या का समाधान करता है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026