विदिशा। वी क्लब विदिशा के व्यक्तित्व निर्माण जागृति मंच द्वारा १५ अगस्त एवं रक्षा बंधन के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक वी क्लब अध्यक्ष वी प्रीति जैन द्वारा पर्यावरण एवं स्वच्छता विषय पर सेमीनार आयोजित किया गया जिसमें बच्चों से प्रश्न पूछे गए तथा उत्तर देने पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिताओं में राखी, मेंहदी बनाओ एवं निबंध लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जानकारी के मुताबिक मेंहदी प्रतियोगिता में 11 बच्चों ने, राखी प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने तथा निबंध प्रतियोगिता में लगभग 201 बच्चों ने भाग लिया। वी क्लब विदिशा के द्वारा सभी बच्चों को फल व मिठाई व पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर पीडिपी वी सुषमा बिरथरे, वी निर्मल कुमार, वी जीवन सचदेवा, वी राजश्री कपूर मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More