अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर अपनी गिरफ्तारी के डर से लगातार भाग रहा है. बीते दिनों पुलिस नाके पर चैकिंग के दौरान अमृतपाल सिंह के काफिले को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन अमृतपाल सिंह मौके से भाग निकला. पंजाब के अजनाला थाने पर हमले के आरोपी और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई. अमृतपाल के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए है जिसमें पहला मामला गाड़ी से मिले अवैध हथियारों के संबंध में. दूसरा मामला जालंधर में बैरिकेड्स तोड़ने और तीसरा केस अमृतसर में दर्ज किया गया है.
बताया ये भी जा रहा है कि बीते दिन अमृतपाल के 34 और साथियों के साथ अब तक कुल मिलाकर 112 समर्थक गिरफ्त में लिए जा चुके हैं. चर्चा में ये भी है अमृतपाल केस की जांच अब एनआईए को सौंपी जा सकती है क्योंकि अमृतपाल सिंह के ताल्लुकात पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी होने की भी आशंका है. हालांकि पंजाब में अभी हालात ये हैं कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षाबल लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं, कई जगहों पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More