सिरोंज। एक महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु होने के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजन राजीव त्यागी ने बताया कि रात लगभग 1 बजे महिला की नाॅर्मल डिलेवरी हुई लेकिन लगभग 4 बजे नर्सों ने महिला को विदिशा ले जाने की बात कही।
बताया गया कि 108 एम्बुलेंस को फोन लगाया गया लेकिन वाहन नहीं आया तो फिर निजी वाहन से महिला को लगभग 5 बजे विदिशा ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला को वापस सिरोंज लेकर आए जहां परिजनों ने हंगामा करते हुए चिकित्सक तथा नर्सो पर एफआईआर दर्ज करने तथा कार्रवाई करने की मांग की।
अनुविभागी अधिकारी ब्रिज बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में उचित जांच के लिए सीएमएचओ को पत्र लिखा गया है साथ ही जिला कलेक्टर को भी अवगत करा दिया गया है। बताया गया कि उस समय डाॅ विवेक अग्रवाल की ड्यूटी लगी हुई थी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More