ग्वालियर। आवास आवंटन प्रक्रिया के दौरान आक्रोशित महिलाओं के बीच से एक महिला द्वारा नेता प्रतिपक्ष की चप्पल से पिटाई कर दी गई। बता दें कि ग्वालियर में राजीव आवास योजना के अंतर्गत आवासों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया चल रही थी जिस दौरान आक्रोशित हुई महिलाओं के बीच से एक महिला ने स्टेज पर मौजूद व्यक्ति को चप्पल से पीट दिया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार हो चुकी है। बताया गया कि योजना के तहत कई फाॅर्म डाले लेकिन सभी निरस्त कर दिए गए, जबकि जिसने पैसे दिए उनका काम हो गया। नेता प्रतिपक्ष कल्लू दीक्षित ने बताया गया कि नगर निगम के नियम अनुरूप मकान आवंटित किए जा रहे है। जानकारी दी गई कि जहां 87 मकान दिए जाने है उसके लिए 250 आवेदन आए जिसके लिए फिर लाॅटरी सिस्टम को अपनाया गया। वहीं महिलाओं ने स्टेज पर चढ़कर दंगा कर दिया जिसके बाद प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More