बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के ग्राम मोरझीरा की एक महिला कमल बाई ने रोड किनारे ही बच्चे को जन्म दिया। दरअसल बीती रात ग्राम मोरझीरा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से महिला की स्थित को लेकर संपर्क करने के बाद भी जब कार्यकर्ता और जननी एक्सप्रेस मौके पर नहीं पहुंची तो परिजन प्रसुता को बाइक के माध्यम से ग्राम बोरसर लेकर पहुंचे जहां से फिर शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुए लेकिन इस दौरान ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया जिसके बाद महिला और नवजात को शाहपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
परिजन के मुताबिक जननी और 108 को फोन लगाने के बाद भी कोई सुविधा नहीं मिल सकी जिससे सवाल उठता है कि आखिर जिले के स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं इतनी लाचर कैसे हो सकती है, जिससे साफ तौर पर कहा जा सकता है कि बुरहानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के सभी दावे गलत साबित होते नजर आ रहे हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More