उमरिया। जिले में दीपावली के 6 दिन बाद छठ का महापर्व विशेष तौर से मनाया गया। उत्तर भारत व बिहार राज्य का प्रचलित महापर्व पर छठ पूजा होती है जब कि वही मध्यप्रदेश उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में भी पूरे परंपरागत तरीके से छठ पूजा की गई। पाली के प्राचीन सगरा तालाब में श्रद्धालु पहुंचे जहां प्रथम दिन महिलाओं ने सूर्यास्त के पूर्व भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा पाठ के साथ व्रत शुरू किया जिस दौरान बांस के बर्तन में फल सब्जी सहित अन्य नैवेद्य छठ माता व भगवान सूर्य देव को भोग स्वरूप अर्पित किए।
बताया जाता है कि छठ पूजा के दिन सूर्य देवता की पूजन होती है जिस दिन भगवान सूर्य को स्नान कर पवित्र नदियों से अर्घ्य दिया जाता है, जिस पूजन से परिवार को दीर्घायु खुशहाली प्राप्ति होती है। मान्यता है कि नव विवाहित महिलाओं द्वारा व्रत का पालन करने से उन्हें तेजस्वी बलशाली संतान की प्राप्ति होती है।
मान्यता है कि छठ का व्रत करने से लोगों के घरों में समृद्धि और सुख आता है। छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में मनाया जाता है जिसका एक दृश्य मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भी देखने को मिला।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More