बुरहानपुर। जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया जिसके कारण अस्पताल में कई देर तक माहौल खराब रहा। दरअसल एक प्रसुता के ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा इलाज में लापरवाही व इलाज के एवज में 20 हजार रूपए लेने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया तथा महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमा वर्मा को जमकर खरी खोटी सुनाई।
हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रभारी सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे जिसके बाद परिजनों को शांत कराकर, लिखित में शिकायत करने को कहा गया। वहीं आरोपित डॉक्टर उमा वर्मा का कहना है गर्भवती महिला के गर्भ में बच्चे का वजन अधिक होने से पेट में बच्चे की मौत हो गई थी वहीं ऑपरेशन करने के बाद जब नवजात बच्चा मृत पाया गया तो परिजन हंगामा करने लगे। हालांकि प्रभारी सिविल सर्जन ने मामले की जांच कराने का अश्वासन दिया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More