Satna | सतना जिला अस्पताल में उसवक्त सनसनी फैल गयी जब एक 40 वर्षीय घायल महिला हाँथ में तलवार लेकर जिला अस्पताल पहुची। महिला के सर पर चोट लगी थी और हाँथ में तलवार किसी बड़ी वारदात की आशंका से इनकार नही कर रही थी। घटना के बारे में जब जानकारी सामने आयी तो घायल महिला का हौसला काबिले तारीफ था। पता लगा कि हमलावर की तलवार छीनकर यह घायल महिला अपना इलाज कराने खुद जिला अस्पताल पहुचीं थी। घटना की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुची लेकिन तबतक हमलावर आरोपी फरार हो चुका था। सबसे पहले सुनते है महिला ने क्या बताया
दरसल मामला कोलगवां थाना अंतर्गत वरदह डी इलाके का है जहां 40 वर्षीय महिला बेला चैधरी जब खेत में चारा काट रही थी तभी पीछे से पड़ोस में रहने वाले कल्लू चैधरी ने बेला के सर पर तलवार से हमला कर दिया। घायल महिला ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया और उससे तलवार छींन ली लेकिन तबतक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल महिला ने हौसला दिखाया और आरोपी की तलवार छीनकर अस्पताल जा पहुंची। फिल्हाल पुलिस हमलावर आरोपी कल्लू की तलाश में जुट गई है।
>> VIDEO >>
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More