फर्रूखाबाद। जननी सुरक्षा वार्ड से एक प्रसूता को एक दिन के मासूम के साथ स्टाफ नर्स ने बाहर निकाल दिया, जिसके बाद कई घंटे कोविड क्योस्क के सामने मासूम के साथ पड़ रही लेकिन किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। जहां एक ओर विश्व मरीज दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टाफ को जहां एक ओर मरीजों की सेवा की शपथ दिलाई गई, तो वहीं मरीज के साथ ऐसा बर्ताव देखने को मिला है।
दरअसल जननी सुरक्षा वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स ने गांव श्रंगीरामपुर के मजरा महावीर नगला निवासी नीरज कुमार की पत्नी ममता देवी को सुबह अस्पताल के वार्ड से निकाल दिया। पति नीरज ने बताया कि बुधवार सुबह पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया था और अगली सुबह नर्स ने 600 रुपये की मांग की, जिस पर असमर्थता जताई गई तो अस्पताल से बाहर जाने को कह दिया गया।
वहीं मामले में सीएमओ वंदना सिंह ने बताया कि अस्पताल स्टाफ से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More