US Plane Crash : अमेरिका में प्लेन क्रैश होकर बिजली के खंभे से टकराया, 90 हजार घरों की बत्ती गुल

major blackout after Plane crashes into power lines in Maryland US

US Plane Crash : अमेरिका में एक प्लेन क्रैश होकर बिजली के खंभे में जा घुसा जिसके कारण 90 हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। अमेरिका के मैरीलैंड में रविवार रात को ये हादसा हुआ, जिसमें घायल हुए दो लोगों को बचा लिया गया है। प्रशासन ने लोगों को इलाके से दूर रहने की भी हिदायत दी है क्योंकि हादसे के बाद बिजली के कई तार टूटकर नीचे गर चुके हैं जिनमें अभी भी करंट है। आॅफिशियल रिपोर्ट के मुताबिक सिंगल इंजन वाला मूने M20J विमान रविवार को शाम 5 बजकर 40 मिनट पर बिजली के खंभे से टकराया और वहीं फसा रह गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जो वायरल हो गईं जिसमें ​विमान जमीन से करीब 100 फीट ऊपर बिजली के खंभे पर लटका दिखा। हालांकि हादसे से संबंधित जांच अभी जारी है।