विदिशा। मध्यप्रदेश में किसानों के साथ खराब फसल के सर्वे के नाम पर किसानों के गले में तख्ती डलवाकर फोटो खीचने का मामला सामने आया है। बता दें कि विदिशा जिले के ग्यारसपुर से सटे मनोरा ग्राम में बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है जिसका सर्वे करने पहुंचे प्रशासनिक दल ने किसानों के गले से तख्ती लटकाकर उनकी तस्वीर खींची। वहीं तख्ती पर किसान का नाम, फसल का नाम, खसरा नंबर और जमीन के संबंध में जानकारी लिखी गई थी।
इस मामले में मनोर के किसान ने बताया कि सर्वे दल ने सिलेट को गले में लटकाकर फोटो खिचवाने को कहा था लेकिन उन्होने ऐसा नहीं किया, जबकि दूसरी किसानों के गले में तख्ती लटकाकर फोटो खिचवाए गए। किसान ने जांच दल के ऐसे व्यवहार पर नाराजगी जातई।
इस मामाले मे जिला पंचायत सीईओ मयंक अग्रवाल ने भी माना कि किसानों के साथ यह व्यवहार गलत है, जिसको तत्काल रोकने के निर्देश दिए है जबकि विदिशा एडीएम द्वारा मामले की जांच की जा रही।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More