बैराड़। शिवपुरी जिले में एक दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना का यह मामला बताया जा रहा है जहां बाइक सवार दो व्यक्तियों द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बाइक सवार दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति युवक को बाहर बुलाता है और कुछ देर बहस होने के बाद बाइक सवार दोनों व्यक्ति युवक के साथ मारपीट कर देते हैं। हंगामा होने के बाद आसपास के लोग बीचबचाव के लिए पहुंचे लेकन उसके बाद भी कई देर तक बाइक सवार व्यक्ति युवक की पिटाई करते रहे हालांकि कुछ देर बाद दोनों बाइक सवार मौके से चले गए।
दरअसल ग्राम भदेरा के गायत्री ज्ञानोदय स्कूल के बाहर का यह मामला है जहां भारत जाटव नामक युवक की पिटाई हुई है। इस मामले में बैराड़ थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते दलित युवक की पिटाई की गई है जिसके बाद मुकदमा कायम कर लिया गया है और फरार आरेापी की तलाश की जा रही है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More