भिण्ड। जिले में पुलिस से बेखौफ बाइक सवार हमलाबरो ने लहार चुंगी इलाके में अमन त्रिपाठी नामक युवक को गोली मार दी। हालांकि गोली युवक के पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद एक वाहन में बिठाकर युवका को जिला अस्पताल तक लाया गया। जानकारी मिली है कि घटना की बजह पुरानी रंजिश है और हमले में शामिल आरोपियों के नाम भी सामने आए है जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। VIDEO
दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में है। दरअसल लहार चुंगी पर रहने बाले अमन त्रिपाठी का पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। अमन सुवह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने कट्टे से गोली मार दी और आरोपी फरार हो गए। गोली अमन के पैर में लगने से वह गभीर रूप से घायल हो गया। और जमीन पर गिर पड़ा। वह घटना स्थल से गुजर रहे भाजपा नेता राकेश सिंह घायल अमन को अपनी गाड़ी में ले जाकर जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। हमले की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुची और आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि हमलाबर पहले भी कई बार अपना निशाना बना चुके है। जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More