हरिद्वार। हरिद्वार जिसे धर्मनगरी के नाम से जाना जाता है जहां नाॅनवेज बिक्री को लेकर निरंतर लोग विरोध करते है। लेकिन अब ऑनलाइन फूड एजेंसियों ने एक बार फिर नाॅनवेज बिक्री शुरू कर दी है।
जोमेटो और स्विगी हरिद्वार के अंदर भी नॉन वेज डिलीवरी कर रहे हैं जोकी पूरी तरह से धर्मनगरी हरिद्वार के अध्यात्मिक महत्व एवं हरिद्वार नगर निगम के बायलौज का उल्लंघन है। एक ओर हरिद्वर के समाजसेवी भव्य नारायण ने स्विगी एप के जरिए नाॅनवेज मंगवाया तो वहीं दूसरी ओर समाजसेवी अधीर कौशिक जोमेटो एप के जरिए नाॅनवेज मंगवाया जो कि एप पर बताए गए समय के अनुसार डिलेवरी वाॅय द्वारा ला दिया गया।
बता दें कि हरिद्वार नगर निगम के बायलोज के अनुसार, हरिद्वार को पूर्ण रूप से ड्राइ एरिया घोषित किया गया है। लेकिन हरिद्वार में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमेटो और स्विगी इस नियम की धड़ल्ले से धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। जब इस मामले में मेयर अनिता शर्मा से बात की तो उन्होने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कार्रवाई करेगा कौन, यह बताने वाला कोई नहीं है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More