भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में खटलापुरा घाट (Khatlapura Ghat) पर गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बता दें कि गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने नाव में सवार होकर नदी के बीच पहुंचे कई लोग नाव पलटने के कारण डूब गए। इस हादसे में लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि दो नावों में कुल 17 लोग सवार थे। हादसे में राहत और बचाव दल ने 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है और उन्हें अस्पताल में भेज दिया गया।
वहीं इस बीच शोशियल मीडिया पर दुर्घटना की रात्रि का वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन कैमरा24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है दूसरी ओर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने संदेश में दुर्घटना पर गहरा दुःख जताया है। सीएम कमलनाथ ने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ सरकार के खड़े होने की बात कही तथा परिजनों को 11-11 लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम कमलनाथ ने मामले की मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश भी दिए हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More