नागदा। उज्जैन जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद कई क्षेत्रों की नदी उफान पर है लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नदी को पार करते देखे जा रहे हैं जिसके कारण कभी कभी ग्रामीणों की जान पर बन आती है। ऐसा ही मामला नागदा से सामने आया है जहां जूना नागदा में नाला उफान पर था जिसको पार करते समय एक बाइक सवार नाले में गिर गया और बहने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद युवकों ने बाइक सवार को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया और फिर पानी के अंदर डूबी बाइक को भी लोगों ने मिलकर बाहर निकाला।
दूसरी ओर ग्राम परमार खेड़ी के स्कूल भवन की छत से पानी टपकने के कारण बच्चों के कक्षा में बैठक नहीं पाने की समस्या सामने आई है। बता दें कि स्कूल भवन जर्जर अवस्था में है जिसके एक हिस्से की छत का पलास्टर भी गिर चुका है। वहीं शिक्षिका ने बताया कि समस्या को लेकर कार्यालय तथा ग्राम सरपंच को शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More