IPL सट्टा खिला रहे 4 युवक पकड़ाए, तीन कटनी और एक उमरिया का निवासी

सुरखी। सागर जिले की मकरोनिया पुलिस ने पाश कालोनी में किराए का मकान लेकर आईपीएल का सट्टा खिला रहे 4 युवकों को इलेक्ट्रोनिक सामग्री तथा नगद रूपयों के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता के दौरान सागर एएसपी, राजेश व्यास ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कम्युनिकेटर, 15मोबाइल, 14 सिम और 74 हजार रुपए नगद जब्त किए गए हैं जो कि पुलिस को बड़ी सफ़लता हाथ लगी है।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए 3 युवक कटनी के जबकि एक उमरिया जिले का निवासी है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस को मुखविर से सूचना मिली थी कि मकरोनिया थाना क्षेत्र के सागर स्टेट बैक कालोनी में किराया का मकान लेकर ऑफिस बनाकर कुछ लोग आईपीएल मैच सट्टा बुकिंग कर रहे है।

पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों रिशांक ,रोशन,आकाश निवासी कटनी और राजेश सिंह निवासी उमरिया को सट्टा बुकिंग करते हुए गिरफ्तार किया है।चारो आरोपियों से 43 पर्ची जिसमे 18 लाख 45 हजार का हिसाब किताब,एक कम्युनिकेटर मशीन,74हजार 500 नगद ,13 मोबाइल ,2 लैंडलाइन ,63सिम कार्ड जप्त किये है।

हालाँकि जो आरोपी पुलिस द्वारा पकड़े गए है वह कही से कही तक नही लग रहे है जो इतने टेक्निकल हो, जिसे पुलिस ने इस आईपीएल सट्टे का मास्टरमाइंड बताया उसने मीडिया के सामने खुद को वहा खाना बनाने वाला बताया ।पहले थाने में मीडिया से बदसलूकी ,फिर नानटेक्निकल लोगो की गिरफ्तारी ,और घटना स्थल की थाने से महज चंद कदम की दूरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026