Sagar

पुलिस चौकी में लूट करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

सागर। जिले के रहली थाना अंतर्गत आखीखेड़ा वन चौकी पर बीति 30 जून की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा हवाई फायर कर चौकी पर पथराव कर दहशत फैलाकर लूट की गई थी जिस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि घटना के 8 दिन बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लूट का पर्दाफाश किया है।

  • रहली के आखीखेड़ा वन चौकी में हुई थी वारदात
  • मुख्य आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया
  • फायरिंग में फाॅरेस्ट कर्मचारी बाल-बाल बचेः एसपी
  • सभी आरोपी दमोह जिले के निवासीः एसपी

सागर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया की आखीखेड़ा वन चौकी पर तकरीबन आधा दर्जन आरोपियों द्वारा हवाई फायर करते हुए वन चौकी पर पथराव किया गया था और वहां मौजूद वन कर्मियों को खदेड़ कर वन चौकी में रखी शासकीय पंप गन, कारतूस एवं नगदी राशि की लूट की थी। वहीं इस गंभीर वारदात में अब पुलिस ने मुख्य आरोपी रत्नेश सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि मुख्य आरोपी वन माफिया है जो वन क्षेत्र मे रहने वाले एक अन्य व्यक्ति की मदद से लकड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026