पाली। दो यात्री बस की भिंड़त होने से आधा दर्जन से अधिक यात्रियो की मृत्यु हुई है जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। दरअसल पाली जिले के सांडेराव थाना अंतर्गात केनपुरा के पास की यह दुर्घटना बातई जा रही है जहां रोड पर खड़ी बस को ओवरटेक करने के कारण पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी सहित क्षेत्रीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो गंभीर घायलों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरी ओर करीब 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से पाली समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए भेजा।
कुछ लोग बस में फस गए जिन्हें करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद बस से निकालना बताया। एक बस चालक सवारी उतारने के चक्कर मे रुका उसी समय पीछे से आ रही बस ने ओवरट्रेक करने की कोशिश की जिससे दोनों बसों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर दिनेश जैन सहित अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More