ग्वालियर। एक हजार बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भाजपाईयों ने जमकर विरोध किया। जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा कांग्रेस विधायक मुन्ना लाल गोयल को भूमिपूजन कार्यक्रम में जाने से रोकने का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी भी की। वहीं स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।
वहीं डॉक्टर भगवत सहाय सभागार में कार्यक्रम संबोधन के दौरान कांग्रेस सांसद ज्योतिराज सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि भाजपा के दो दो मुख्यमंत्री पहले बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह ने अस्पताल का भूमि पूजन किया लेकिन पिछले 13 सालों में एक ईट नहीं लगी हमने तो यहां पर काम पहले शुरू कराया उसके बाद भूमि पूजन किया है।
संबोधन के बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वास्थ्य एवं शक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ के साथ निर्माण स्थल का मुआयना किया। समारोह में उपस्थित खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, लाखन सिंह यादव, इमरती देवी, विधायक मुन्ना लाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More