विधायक प्रताप ग्रेवाल से मिले बाह्य स्त्रोत एवं आउटसोर्स ठेका कर्मचारी

Electricity contract employee

सरदारपुर। सरदारपुर तहसील के विद्युत कंपनियों में कार्य कर रहे आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों ने सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी वचन पत्र अनुसार विद्युत कंपनियों में कार्य करने वाले बाह्य स्त्रोत एवं आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों को 60 दिवस में संविलियन करने एवं विद्युत कंपनी के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई 60 दिवस में प्रारंभ करने की बात कही गई थी जिसके लिए सही प्रक्रिया अपनाने की बात कही गई।