विदिशा। ओलम्पस हाई स्कूल की सिटी ब्रांच है लिटिल ओलम्पियंस के विद्यार्थियों ने अपने घरों से दैनिक उपयोगी सामग्री लाकर निर्धन बच्चों के साथ शेयर की। ओलम्पस हाई स्कूल संचालक मोहित रघुवंशी ने बताया कि लिटिल ओलम्पियंस संचालिका प्राची रघुवंशी तथा स्टाॅफ की मौजूदगी में लिटिल ओलम्पियंस के बच्चों ने टूथ पेस्ट, साबुन, बिसकिट आदि सामग्री निर्धन बच्चों को भेंट बताया गया कि सफल शिक्षण संस्थान जतरापुरा के मनोज कौशल द्वारा बच्चों को लाया गया जिन्होने ओलम्पस ग्रुप को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
Little Olympians के बच्चों ने निर्धन बच्चों को भेंट की सामग्री

