Sardarpur Cricket Player

सरदारपुर के दो क्रिकेट खिलाड़ियों ने नेपाल में किया नाम रोशन

धार। जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम भरावदा के दो युवकों ने नेपाल में खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट में आलराउंडर की भूमिका निभाकर देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि कृष्णा लोधा तथा पूर्णिम लोधा, इंदोर टीम का नेतृत्व करते हुए फस्र्ट नेपाल इंश्योरेंस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता खेलने के लिए नेपाल गए थे जहां खिलाड़ियों ने आलराउंडर की निर्णायक भूमिका निभाई।

बता दें कि टीम इंडिया मध्य प्रदेश का मुकाबला पोखरा क्रिकेट ऐकडमी टीम से हुआ जहां 5 मैचों की सीरीज में मध्य प्रदेश की टीम ने 3-2 से विजय प्राप्त की। बता दें कि कृष्णा लोधा ने पांच मैच में कुल 7 विकेट लेकर 72 रन की साझेदारी खेली जबकि पूर्णिम लोधा ने एक मैच के दौरान 1 ओवर में शून्य रन देकर 2 विकेट लिए जबकि सीरीज के पांच मैच में कुल 6 विकेट लेकर अहम योगदान निभाया।

Back To Top