Alot News

आलोट में जेसीबी मशीन तथा डंपर जब्त

आलोट। रतलाम जिले के आलोट स्थित रामसिह दरबार मगरे पर चल रहे जेसीबीमशीन  तथा एक डंपर को प्रशासिनक अमले ने जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक आलोट एसडीएम चंदर सिह सोलंकी के निर्देश पर तहसीलदार अनिल कुशवाह की टीम ने मौके पर पहुंच कर मशीन जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया जिसके बाद दोनों वाहनों को आलोट थाना में खड़ा कराया गया। बता दें कि दल में राजस्व विभाग के राकेश सिंह, प्रदीप पटेरिया, नीतेश शर्मा मौजूद थे।

Back To Top