MP Shankar lalwani corona

सांसद शंकर लालवानी के परिजन कोरोना पाॅजिटिव, खुद को किया होम क्‍वारेंटाइन

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) के भाई और भाभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना अपने पैर पसार रहा है जिसकी चपेट में जहां अभी सीएम शिवराज सिंह (Shivraj Singh) भी चपेट में आ चुके है जबकि अब सांसद शंकर लालवानी के भाई और भभी को भी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है, जिसकी जानकारी सांसद लालवानी ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है।

सांसद लालवानी ने लिखा-

मेरे परिवार के कुछ सदस्‍य (भाई और भाभी जी) कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं और अब सभी परिवारजनों का टेस्‍ट करवाया है। मैं कुछ दिनों के लिए खुद को होम क्‍वारेंटाइन कर रहा हूं और टेस्‍ट की रिपोर्ट आने तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। आप भी कोरोना से संबंधित सावधानियां रखें..

Back To Top