सागर। जिले की सुरखी पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करते हुए करीब 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक सुरखी पुलिस एवं एफएसटी टीम द्वारा गैंग हिस्ट्रीशीटर एवं बंडा थाना में दर्ज अपराध में 12 साल से फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
सुरखी थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि मिडवासा गांव में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने ले जाने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आरोपी गणेश पारदी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त की गई।
गौरतलब है कि सुरखी उपचुनाव के चलते पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री अवैध शस्त्र रखने वाले एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More