Anuppur

अनूपपुर कलेक्टर ने नर्मदा सभागार का शुभारंभ किया

अनूपपुर। संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने नर्मदा सभागार का शुभारंभ किया। सभागार की मरम्मत कर आधुनिक सेवाओं से सुसज्जित करने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया पूरा। मुख्य सभागार का नाम नर्मदा सभागार एवं प्रथम तल सभागार का नाम सोन सभागार।

संयुक्त कलेक्ट्रैट कार्यालय में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नर्मदा सभागार का शुभारंभ किया। सभागार की मरम्मत कर आधुनिक सेवाओं से सुसज्जित करने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त कलेक्ट्रैट कार्यालय में स्थित दोनो सभागारों का नवीनीकरण कर उनके नाम क्षेत्र की जीवनदायिनी नदियों के नाम पर रखे गए हैं। मुख्य सभागार का नाम नर्मदा सभागार एवं प्रथम तल पर स्थित सभागार का नाम सोन सभागार रखा गया है।

DM का कहना है कि उक्त नाम समस्त शासकीय सेवकों को क्षेत्र की पहचान याद दिलाते रहेंगे एवं प्रकृति की, यहाँ के निवासियों की सेवा करने की प्रेरणा देने का कार्य करेंगे। इस दौरान कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग अनिल मिश्रा, उप संचालक कृषि एनडी गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीएचई संतोष साल्वे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026