Ratlam

परिवार सोता रहा और हो गई लाखों की चोरी

रतलाम। जिले के गांव तितरी में चोरों ने एक घर में घुसकर जेवरात सहित लाखों रूपयों की चोरी की। वारदात के समय घर में ही सो रहे थे परिवार सदस्य। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।

चोरी की वारदात गांव तितरी में गोवर्धनलाल धन्नालाल पाटीदार के यहां हुई। चोरी की वारदात के दौरान गोवर्धनलाल पाटीदार का पूरा परिवार घर पर ही था लेकिन शातिर बदमाश इतनी चालाकी से घर में घुसे कि परिवार के किसी भी सदस्यों को तनिक भी आहट नहीं होने दी। चोरों ने पाटीदार के यहां घर की जाली तोड़कर अंदर घुसे। बदमाश एक कमरे में पहुंचे जहां पेटी हाथ लग गई। बताते है कि उसी पेटी में  सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया और फिर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।

सूत्रों की मानें तो गोवर्धनलाल पाटीदार के परिजन रात तकरीबन ढाई बजे के लगभग उठे तब घर में चोरी की वारदात का पता चला। आशंका जताई जा रही है कि चोरों को घर में किसी के जागने की आहट होने पर वे घर के पीछे खेत में से होकर भाग निकले। घटना रात एक बजे से ढाई बजे के लगभग की बताई जा रही है। क्योंकि एक बजे तक घर में सबकुछ ठीक था लेकिन जब ढाई बजे गोवर्धन के परिजन उठे तो कमरे का सामान बिखरा और जाली टूटी पाई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना कर बदमाशों की तलाश के लिए आसपास सर्चिंग भी की लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।  हालांकि पुलिस बदमाशों की तलाशी में जुटी है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026