दुनिया में हर व्यक्ति परेशान है। व्यापार, आर्थिक तंगी, शारीरिक पीढ़ा, घर के झगड़े जैसी कई परेशानी हर दिन व्यक्ति को चिंता में डाल देती है। कुछ लोग तो अपनी रोजमर्रा की परेशानियों से इतना परेशान हो जाते है कि वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसी कई समस्या रहती है जिनसे लोग छुटकारा पाना चाहते हैं, जिनका समाधान भी रहता है लेकिन वह आपको पता नहीं चल पाते है। वास्तुशास्त्र में आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई उपाय बताये गए हैं। ऐसे ही दो उपाय हम आकपेा बताते हैं जो निरंतर करने से शायद आपके घर परिवार में खुशी का माहौल बन सकेगा और आर्थिक तंगी भी दूर हो सकेगी।
अगर आपके घर में लगातार पैसों की कमी हो रही है और आपके हाथ में पैसे टिकने का नाम नहीं ले रहे हैं तो इसके लिए घर के सबसे बड़े सदस्य को पीला वस्त्र धारण करना चाहिए। और फिर घर के हर एक सदस्य से थोड़े से चावल और घी लेकर एकत्रित करने के बाद पूजा के स्थान पर रखना चाहिए। यह उपाय गुरूवार के दिन करना असरदायक माना गया है।
इसके अलावा अगर आपके घर में रोज रोज झगड़ा हो रहा है तो इसके लिए पीला सरसों और लोबान को जलाकर पूरे घर में धूनी दें। इससे आपके घर में झगड़ा नहीं होगा और परिवार खुशहाल रहेगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More