Categories: Indore

अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहीं देपालपुर की बावड़ियां

देपालपुर। देपालपुर क्षेत्र के बनेडिया तालाब के साथ ही होलकर स्टेट की लगभग एक दर्जन बावड़ियों तथा तालाब के माध्यम से जल संचय किया जाता था लेकिन दिन प्रतिदिन शासन की उदासीनता किसानों की अनदेखी तथा जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के चलते होलकर जमाने की यह बावडीया अब दुर्दशा का शिकार हो रही है।

बता दें कि इंदौर जिले का देपालपुर नगर, होलकर स्टेट के समय से ही खेती किसानी में अपना उत्कृष्ट स्थान रखता था, सिंचाई के संसाधन में तालाब, कुए एवं बावडीयों पर आधारित नगर के किसान उन्नत खेती कर दूर-दूर तक अपनी उन्नत खेती एवं उन्नत फसल उत्पाद के लिए जाने जाते थे। नगर की कई बावड़ी वर्तमान समय में किसानों के खेतों को सिंचित कर रही है।

बता दें कि इन बावड़ियो में देपालपुर बनेड़िया तालाब का पानी बिना बिजली के आता है क्योंकि उस समय के शिल्पकारों द्वारा बावड़ियों का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि तालाब का पानी बावड़ियों में आसानी से आ जाता है। सभी जल स्त्रोत देपालपुर क्षेत्र के लिए होलकर स्टेट तथा होलकर स्टेट के पूर्व के राजाओं द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए सुलभ कराए गए थे लेकिन वर्तमान में शासन-प्रशासन जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक के साथ किसान की अनदेखी के कारण बावड़ी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026