सतना। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के सांसद गणेश सिंह पर एक बयान को लेकर पलटवार किया है। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के सांसद गणेश सिंह को शोशियल मीडिय पर पोस्ट के जरिए घेरे में लेते हुए निशाना साधा है।
दरअसल बीते दिनों सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह ने कुछ लोगों पर भाजपा का चादर ओढ़कर किसी और दल के लिए काम करने का आरोप लगाया था। सांसद ने बताया कि मन का केंडिडेट नहीं मिलने पर काम ना किया जाना सही है लेकिन दूसरे दल का झंडा उठाकर दूसरों के लिए काम करना यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
मैहर भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए शोशियल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। भाजपा विधायक ने बताया कि नागौद में सांसद गणेश सिंह द्वारा दिया गया उद्बोधन अत्यंत निंदनीय है जिसकी तिनी भत्र्सना की जाए कम होगी। विधायक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए गणेश सिंह की समर्थन सभा के दौरान विधायक के भाई को अटैक आया था जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। इसके कारण विधायक चुनाव प्रचार में ज्यादा समय नहीं दे सके। विधायक ने बताया कि यदि गणेश सिंह की जगह और कोई भाजपा से प्रत्याशी बनाया जाता तो लगभग 5 लाख वोटों से चुनाव जीतता।
हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के दोनों नेताओं के बीच चल रहा इस बयान बाजी का दौर राजनीति में क्या नाया मोड़ लेता है यह देखने वाली बात होगी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More