चमोली। चार धामों में से एक बदरीनाथ के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में विधि-विधान के साथ खोल दिए गए है। कोरोना काल के कारण श्रद्धालुओं के लिए चार धाम की यात्रा फिलहाल स्थगित है ऐेस में केवल मुख्य पुजारी, वेदपाठियों के अलावा देवस्थानम बोर्ड के कुछ कर्मचारियों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई है। हालांकि देश भर के लाखों श्रद्धालु फिर भी बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के आॅनलाइन दर्शन कर रहे हैं।
बदरीनाथ को बदरी विशाल भी कहा जाता है और वहां पर भगवान विष्णू की पूजा होती है। आदि शंकराचार्य ने इस धाम की स्थापना की थी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस स्थान पर ऋषि कपिल मुनि, ऋषि गौतम और ऋषि कश्यप, ने तपस्या की है तथा भक्त नारद को इसी स्थान पर मुक्ति प्राप्त हुई थी।
उत्तराखंड सरकार ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इस साल चारधाम यात्रा के लिए किसी को भी अनुमति नहीं है। स्थानीय जिलों के निवासी भी मंदिरों में नहीं जा सकेंगे। वहीं चारों धामों के श्रद्धालुओं को वर्चुअल दर्शन हेतु वेबसाइट तथा अन्य माध्यमों को अपडेट किया जा रहा है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More