भोपाल। कोरोना वायरस को लेकर मध्यप्रदेश के लोगों के लिए अब राहत की खबर आई है। शुभ संकेत देते हुए सरकार ने बताया है कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर कम हुई है और रिकवरी रेट बढ़ा है। ऐसे में कई जिलों में संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से भी नीचे आ चुकी है। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के अनुसार प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी हो गई है, ऐसे में संक्रमण की दर कम और रिकवरी रेट बढ़ने से यह शुभ संकेत हैं। विभाग के मुताबिक पिछले एक हफ्ते के दौरान छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खंडवा,भिंड, गुना, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर एवं अशोकनगर में संक्रमण की दर 5 प्रतिशत या इससे भी नीचे आ चुकी है।
आंकड़ों की बात करें तो 8 मई को जो पाॅजिटीविटी रेट 17.43% थी, वो 12 मई को 13.87% रिकाॅर्ड की गई। वहीं, आज 18 मई को प्रदेश में 7.79% पॉजिटीविटी रेट रही। यानी निरंतर गिरावट आ रही है। हालांकि मध्यप्रदेश में फिलहाल कोरोना वायरस के 88 हजार से ज्याद एक्टिव मामले हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More