बालाघाट। सांसद बोधसिंह भगत को टिकट नही मिलने के कारण उनके समर्थकों ने भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और बात इतनी बिगड़ गई कि वो भाजपा कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ गए। दरअसल एक ओर बोध सिंह भगत के भाजपा समर्थक तो वहीं गौरीशंकर बिसेन के भाजपा समर्थक आमने सामने हुए और स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराना पड़ा। इस दौरान भाजपा के नेता ही एक दूसरे को खरी खोटी सुनाते नज़र आए।
भाजपा में गुटबाजी साफ-साफ नजर आई जहां एक और बोध सिंह भगत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे तो वही गौरीशंकर बिसेन के समर्थक गौरीशंकर बिसेन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जिससे साफ साबित होता है कि बीजेपी में भी कहीं ना कहीं गुटबाजी जिसके चलते बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं के सामने विरोध प्रदर्शन करना पड़ा विरोध प्रदर्शन जिस तरह से हुआ उसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता था।
सभी कार्यकर्ता एक दूसरे से ही बहस करते नजर आए जब मामला उलझते दिखा तो पुलिस ने भी हस्तक्षेप किया वही सभी कार्यकर्ताओं को समझाइश दी ।वहीं मौसम हरिनखेड़े और परसवाड़ा विधायक रामकिशोर कावरे ने सांसद बोधसिंह भगत पर जमकर निशाना साधा और वो सिंह भगत को और उनके कार्यकर्ताओं को मंच से जमकर खरी-खोटी सुनाई यहां तक की रामकिशोर कावरे ने कहा कि हमें गुण्डे की परिभाषा मत सिखाओ अगर ऐसा चाहते हैं तो राजनीति को छोड़कर मैदान में आ जाइए तब पता चल जाएगा कौन किस पर भारी है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More