बालाघाट। जिले में कोरोना का कहर जारी है जिसके चलते जिले में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या तकरीबन 1400 पहुंच चुकी है। बालाघाट के एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने सहित कोरोना के लक्ष्ण दिखने पर परिवार द्वारा जांच कराई गई तो जांच के लिए भेजे गए सेम्पल की रिपोर्ट तकरीबन 6 दिन बाद आने का मामला सामने आया है।
पीड़ित की पत्नी ने बताया कि उनके पति को कोरोना के लक्ष्ण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 1 तारीख को लिए गए सेम्पल की रिपोर्ट 6 तारीख को आई। बताया गया कि कोरोना रिपोर्ट नहीं आने तक कोई अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया लेकिन परिजन डाॅक्टर होने के कारण उपचार सही समय पर हो सका। वहीं पीड़ित का उपचार विदिशा मेडिकल काॅलेज में जारी है।
सीएमएचओ, डाॅ मनोज पांडेय ने बताया कि छिंदवाड़ा सेम्पल भेजने पर तकरीबन दो दिन में रिपोर्ट आॅनलाइन मिल जाती है। जबकि 6 दिन बाद कोरोना रिपोर्ट मामले में अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने से पहले ही संदिग्ध मरीज का उपचार शुरू कर दिया जाता है। हालांकि जले में फिल्हाल 1400 के करीब कुल कोरोना पाॅजिटिव केस बताए जा रहे हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More