Categories: Balaghat

बालाघाट में नक्सलियों के नए फंडे पर पुलिस अलर्ट

बालाघाट। बालाघाट जिले में नक्सल गतिविधियां कहने को तो स्थिर है लेकिन फिर भी उनकी उपस्थिति के स्वर सुनाई दे जाते हैं। हाल ही में नक्सलियों के एक नए फंडे की जानकारी मिली है जिसमें नक्सली कैम्प लगाकर आदिवासी-बैगा महिलाओं को दलम में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस जानकारी के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिले के बैहर और लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जंगलों में सौ से अधिक विविध नक्सली दलम के लोग 15 से 20 की संख्या में दल बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें ले रहे हैं और इस बार उनकी नजर आदिवासी-बैगा महिलाओं पर है जिनका ब्रेन वाश कर तथा सरकार की गलत नीतियों का झांसा देकर अपने दलम में शामिल करने के प्रयास किया जा रहा है।

बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी ने नक्सलियों के इस नए फंडे की पुष्टि करते हुए बताया कि इंटलीजेंस का इनपुट इस बारे में मिला है कि नक्सली महिलाओं को अपनी आडियोलॉजी से प्रभावित कर दलम में शामिल कर रहे हैं, वहीं पुलिस का प्रयास है कि ग्रामीण नागरिक बंधुओं को शासन की नीतियां और सुविधाओं की जानकारी देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखने का प्रयास करने की बात कही गई।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026