बालाघाट। बालाघाट जिले के कान्हा बफर जोन अंतर्गत सुपखार रेंज में पदस्थ एक वनरक्षक पर वन्यजीव से जुड़ा मामला रफादफा करने के लिए 40 हजार रूपयों की रिश्वत लेने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। दरअसल वनग्राम कटंगी के कुछ बैगाओं ने आरोप लगाया कि जब वे जंगल में रस्सी काटने गए थे, तो ड्यूटी पर तैनात वनरक्षक रूपसिंह मेरावी ने इनके पास बोरे में रखे वन्यप्राणी सेही को देखा और वहीं मामला रफादफा करने लेनदेन की बात करने लगा। जगदीश मरावी ने बताया कि 70 हजार देने के लिए बुलाया वहीं दूसरी ओर दुलारी बाई ने बताया कि उन्होने 40 हजार रूपए दिए। बताया गया कि वनरक्षक रूपसिंह ने मामला रफादफा करने कुल 1 लाख 20 हजार की मांग थी। हालांकि इस मामले में बालाघाट एसपी, अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रकरण सामने आया है जिसका संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More