New Delhi

बिहार में 15 मई तक कम्पलीट लाॅकडाउन, क्या दूसरे राज्यों में होगा ?

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के कारण बुरा हाल है और 3 लाख 50 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद हालातों को देखते हुए टोटल लाॅकडाउन की चर्चा जमकर हो रही है, ऐसे में बिहार सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 15 मई तक संपूर्ण लाॅकडाउन का ऐलान कर दिया है।

सीएम नितीश कुमार ने लिखा कि – कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कंपलीट लाॅकडाउन का पक्ष रखा है। राहुल गांधी ने कहा कि – देश में कंपलीट लाॅकडाउन ही लोगों की जान बचा सकता है। भारत सरकार समझ नहीं रही है। कोरोना के इस प्रसार को केवल फुल लाॅकडाउन से ही रोका जा सकता है।

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि ‘‘कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए’’ केंद्र और राज्य सरकारें जनहित में लाॅकडाउन लगाने पर विचार कर सकती हैं। बहरहाल, उच्चतम न्यायालय ने उनसे कहा कि अगर वे लाॅकडाउन लगाना चाहते हैं तो पहले से व्यवस्था करनी होगी ताकि गरीब लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

इसी बीच मध्यप्रदेश में 5 मई से 18 वर्ष से अधिक के युवाओं के टीकाकरण अभियान शुरू करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है। दरअसल यह अभियान 1 मई को शुरू होना था लेकिन वैक्सीन के डोज नहीं आने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। सरकार का दावा है कि कोविशील्ड के 4 करोड़ 76 लाख और कोवैक्सीन के 52 लाख 25 हजार डोज खरीदने का आॅर्डर दिया गया है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026