शिवपुरी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी समारोह में बारात के लिए घोड़ी लेकर पहुंचे एक वृद्ध व्यक्ति का शव गांव के ही पास बने कुंए में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दरअसल कोरोना कर्फ्यू के कारण बारात नहीं निकाली गई जिसके लिए घोड़ी लेकर पहुंचे भूरा नामक वृद्ध व्यक्ति को वापस भेज दिया गया लेकिन घर नहीं पहुंचने पर जब तलाशी की गई तो व्यक्ति का शव गांव के पास बने कुए में मिला।
मामला शिवपुरी जिले के तेंदुआ थानां क्षेत्र के ग्राम खरई का है जहां घोड़ी वाले के गुमशुदा होने के बाद परिजनों ने पहुंचकर उत्पात मचाया जिसकी सूचना मिलते ही तेंदुआ थाना पुलिस और कोलारास एसडीओपी अमरनाथ वर्मा मौके पर पहुंचे वहीं जब आसपास तलाश की गई तो एक सूखे कुए में शव मिला। प्राथमिक जानकारी मिली है कि घोड़ी लेकर पहुंचे व्यक्ति का पैसे लेनदेन को लेकर बारातियों से विवाद भी हुआ था, वहीं पुलिस हर एक पहलु की जांच में जुट गई है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More