बालाघाट-सिवनी लोकसभा सीट से ढालसिंह बिसेन और मधु भगत आमने सामने

बालाघाट। सिवनी लोकसभा सीट से भाजपा ने ढालसिंह बिसेन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि कांग्रेस ने बालाघाट के मधु भगत को अपना प्रत्याशी सिवनी लोकसभा सीट से घोषित किया है।

भाजपा प्रत्याशी ढाल सिंह बिसेन ठश्रच् के वरिष्ठ नेता हैं, वह उमा भारती की सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत बालाघाट की परसवाड़ा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और इस विधानसभा चुनाव 2019 मे उन्हे हार का सामना करना पड़ा है.

बालाघाट-सिवनी संसदीय सीट के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 23मई को मतगणना होगी। बालाघाट और सिवनी जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के 17 लाख 56 हजार से अधिक मतदाता हैं।

बालाघाट का चुनाव चौथे चरण में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की जाएगी और इसी के साथ नाम निर्देशन पत्र भरना प्रारंभ हो जाएगा,  नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल रखी गई है

प्रत्याशियों द्वारा जमा किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम 10 अप्रैल को किया जाएगा। चुनाव नहीं लडऩे वाले प्रत्याशी अपने नाम निर्देशन पत्र 12 अप्रैल को दोपहर ३ बजे तक वापस ले सकेंगे।

नाम वापसी के बाद शेष बचे प्रत्याशियों को 12 अप्रैल को ही चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में कुल 2275 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026