Categories: Satna

नगर परिषद अधिकारी को पीट पीटकर किया लहूलुहान

सतना। मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा विधायक द्वारा कर्मचारी की पिटाई मामला का अभी ठंडा नहीं हुआ है तो वहीं अब सतना जिले की रामनगर नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पीट पीट कर लहू लुहान करने का मामला सामने आया है जहां बीच बचाव करने पहुंचे लगभग आधा दर्जन पार्षद भी चोटिल हुए हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष सहित 15 से 20 सरहंगों ने सीएमओ देव रत्न सोनी के चेम्बर में घुसकर जमकर मार पीट करने का आरोप है जिसके कारण अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि थाना में पहले से ही ऐसी स्थिति बनने की शिकायत की गई थी लेकिन कोई सुरक्षा नहीं दी गई।

बता दें कि नगर परिषद अध्यक्ष पर फर्जी वाड़े की जाँच चल रही है जिस मामले में अध्यक्ष ने हाई कोर्ट से स्टे ले रखा जिसको लेकर अध्यक्ष रामसुशील पटेल और सीएमओ के बीच पहले से ही तनाव की स्थितियां बनी हुई है।

हालांकि घायल सीएमओ को तत्काल सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उपचार हुआ। सीएमओ और पार्षदों का आरोप है कि अध्यक्ष और उनके समर्थक ने लाठी डंडों के साथ तलबार से हमला किया है।

सतना एसपी ने जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई तथा सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही। वहीं दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत मिली है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026