Categories: Shivpuri

कोलारस थाना प्रभारी की दबंगई, न्यायालय की अवमानना की

कोलारस। ट्रेक्टर व्यवसायी राकेश शर्मा के साथ कोलारस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिकरवार की दबंगई का मामला सामने आया है। बता दें व्यवसायी को लगभग चार घंटे थाना में बिठाकर स्टेटमेंट लिया गया है। पूरा मामला उधारी के रूपयों और चेंक बाउंस से जुड़ा है।

दरअसल ट्रेक्टर व्यवसायी राकेश शर्मा ने टीआई कोलारस सुरेंद्र सिंह सिकरवार पर आरोप लगाया है कि प्रभारी ने ऐसे मामले में लिखापड़ी करवाई है जिसका न्यायालय में फैसला हो चुका है। मामला 2 लाख रुपए के चेकबाउंस का है जिसका विवाद राकेश शर्मा और मनीष शर्मा के बीच है। इस मामले में न्यायालय ने व्यवसायी राकेश शर्मा को पहले ही न्याय दे दिया है और मनीष शर्मा को चेक बाउंस मामले में आरोपी बनाकर 1 साल की सजा तथा 2 लाख रूपए अदा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी कोलारस थाना प्रभारी ने आरोपी मनीष शर्मा की मौजूदगी में व्यवसायी राकेश शर्मा को थाना बुलाकर स्टेटमेंट लिया है।

प्रभारी ने बताया कि ट्रेक्टर व्यवसायी राकेश शर्मा ने मनीष शर्मा को ट्रैक्टर की बिक्री के संबंध में धोखाधड़ी की दो बैंकों के कुल 16 चैक ले लिए थे और फिर जब मनीष अपना ट्रैक्टर लेकर वापस आ गया तो ट्रेक्टर व्यवसायी राकेश शर्मा ने मनीष शर्मा को चैक वापस नहीं किए। जबकि उन ब्लैंक चैक में राशि भरकर न्यायालय में पेश कर दिया जिसके कारण मनीष शर्मा को जेल जाना पड़ा।

जब इस मामले में थाना प्रभारी से व्यवसायी के स्टेटमेंट की काॅपी मांगी गई तो प्रभारी ने स्टेटमेंट भेजने का अश्वासन तो दिया लेकिन प्रभारी द्वारा स्टेटमेंट नहीं भेजा गया। हालांकि यह न्यायालय के फैसले को तोड़मड़ोकर न्यायिक प्रक्रिया को दूषित करना अपराध माना जाता है जबकि न्यायालए के आदेश पारित करने के बाद किसी को भी पुलिस अधिकारी को जांच का अधिकारी नहीं होता है। इससे न्यायालय की अवमान्ना माना जाता है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026