Burhanpur

बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह का निधन, राजनेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की

बुरहानपुर। बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि लम्बी बीमारी के चलते उपचार के दौरान दिल्ली के मेदांता हाॅस्पिटल में सांसद चौहान ने अंतिम सांस ली। वहीं निधन के बाद बीजेपी सहित उनसे जुड़े लोगों में शोक की लहर है।

  • दिल्ली से खंडवा लाया जाएगा पार्थिव शरीर
  • गृह ग्राम शाहपुर में होगा अंतिम संस्कार

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा –

खंडवा से लोकसभा सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन से दुःखी हूं। वह संसदीय कार्यवाही में अपने योगदान एवं मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के प्रयास के लिए याद रहेंगे। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति…

बता दें कि नंदकुमार सिंह चौहान, खंडवा लोकसभा क्षेत्र से 6 बार सांसद रह चुके हैं जबकि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक के रूप में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संवदेना व्यक्त करते हुए लिखा कि – 

लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में बीजेपी ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

बता दें कि दोपहर 2 बजे तक पार्थिव शरीर को दिल्ली से खंडवा लाया जाएगा जहां अंतिम दर्शन के पश्चात सड़क मार्ग से ग्रह ग्राम शाहपुर पहुंचाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026